कोरबा। जिले में मेडिकल कॉलेज के छात्र ने परीक्षा से कुछ घंटे पहले हॉस्टल के कमरे में फांसी लगा ली। आत्महत्या की जानकारी मिलते ही कॉलेज स्टॉफ मौके पर पहुंचा और मामले की जानकारी पुलिस को दी।
जानकारी के अनुसार, मृतक छात्र की पहचान बिलासपुर निवासी हिमांशु कश्य की तौर पर हुई है। जो कि हॉस्टल के /13 कमरे में रहता था। शनिवार की सुबह 11 बजे से उसकी परीक्षा थी। काफी देर बीत जाने के बाद छात्र जब कमरे से नहीं निकला तो इसकी जानकारी हॉस्टल के अन्य छात्रों ने अधिकारियों को दी।
मौके पर पहुंचकर उन्होंने देखा कि, युवक रस्सी के सहारे झूल रहा है। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
बताया जा रहा है कि, हॉस्टल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में छात्र पास की दुकान से रस्सी खरीद रहा था। जिसका फुटेज कैमरे में कैद हो गया है। बहरहाल, पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। आत्महत्या की खबर से मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया है।




