रायपुर। शारदीय नवरात्र का शुभारंभ 22 सितंबर से होने जा रहा है। इसी अवसर पर मां काली सेवा समिति की ओर से हर साल की तरह इस बार भी नि:शुल्क डोंगरगढ़ दर्शन-10 यात्रा शुरू की जाएगी। समिति अध्यक्ष दीपक भारद्वाज (पोल्ले) ने बताया कि इस यात्रा के लिए पूर्व पंजीयन अनिवार्य है।
वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता के आधार पर सीटें दी जाएंगी। पंजीयन के लिए समिति के इंदिरा चौक, श्यामनगर स्थित कार्यालय में 17 से 20 सितंबर तक सुबह 10 से दोपहर 2 बजे और शाम 4 से 6 बजे तक संपर्क किया जा सकता है। सीटों का आरक्षण ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर होगा।
इस वर्ष यात्रा 4 बसों के माध्यम से कराई जाएगी। सभी बसें सुबह 9:30 बजे प्रस्थान स्थल से रवाना होंगी और श्रद्धालुओं को डोंगरगढ़ पहुंचाकर दर्शन के बाद वापस रायपुर लौटेंगी। यात्रा 22 से 26 सितंबर तक पांच दिनों तक चलेगी। अनुमान है कि रोजाना औसतन 240 श्रद्धालु इस सेवा का लाभ उठा सकेंगे।




