सुकमा। जिले के इंजरम में तैनात 219 बटालियन सीआरपीएफ के जवान ने बीती रात अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना रात करीब 10:30 बजे की है। मृतक जवान की पहचान मध्य प्रदेश निवासी नीलेश कुमार गर्ग के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही सीआरपीएफ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। मौके से 6 पेज का सुसाइड नोट बरामद हुआ है। आत्महत्या के पीछे की वजहों का पता लगाने के लिए नोट की जांच की जा रही है।
फिलहाल पुलिस और सीआरपीएफ अधिकारी मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं। जवान की आत्महत्या से बटालियन में शोक का माहौल है।




