बैकुंठपुर। नगर सेना कार्यालय में ड्यूटी के दौरान शराब पार्टी करने वाले 6 होमगार्ड जवानों को सस्पेंड कर दिया गया है। यह कार्रवाई तब हुई जब 3 सितंबर को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें जवानों को सरकारी दफ्तर में शराब पीते हुए देखा गया।
वीडियो सामने आने के बाद जिला सेनानी संजय गुप्ता ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए थे। जांच में अनुशासनहीनता की पुष्टि होने पर छह जवानों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि सरकारी कार्यालयों में इस तरह की लापरवाही और अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषियों पर आगे भी नियमों के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।




