रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में 45 डीएसपी और 7 सहायक सेनानी समेत कुल 58 अधिकारियों को नई पदस्थापना दी गई है।
तबादले की सूची में हाल ही में निरीक्षक से डीएसपी बने अफसर भी शामिल हैं। इनमें रमाकांत साहू को रायपुर सिविल लाइन सीएसपी बनाया गया है।
आदेश जारी होने के बाद संबंधित अधिकारियों को जल्द नई जगह पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इसे पुलिस प्रशासन में बड़ी reshuffle के रूप में देखा जा रहा है।




