स्पोर्ट्स डेस्क। एशिया कप 2025 के सुपर-4 चरण में आज भारतीय क्रिकेट टीम का सामना बांग्लादेश से होगा। भारत ने सुपर-4 की शुरुआत शानदार तरीके से की थी, पहले मैच में पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर फाइनल की ओर मजबूत क़दम बढ़ा लिए हैं। अगर आज का मुकाबला जीत जाता है, तो फाइनल में पहुंचने का रास्ता भारतीय टीम के लिए और भी आसान हो जाएगा।
बांग्लादेश ने अपने पहले सुपर-4 मैच में श्रीलंका को मात देकर अपनी ताकत दिखाई है। अगर वह भारत को परास्त करने में सफल होती है, तो फाइनल की उसकी उम्मीदें भी काफ़ी बढ़ जाएंगी।
Read Also- ICC ने USA क्रिकेट को निलंबित किया, फिर भी अमेरिकी खिलाड़ी टी-20 वर्ल्ड कप और LA 2028 ओलिंपिक में देंगे दिखाई
भारत का रिकॉर्ड मजबूत
टी-20 क्रिकेट में भारत का बांग्लादेश पर पलड़ा हमेशा भारी रहा है। अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 17 मैच हुए हैं, जिनमें भारत ने 16 बार जीत हासिल की है। बांग्लादेश को केवल 2019 में दिल्ली में हुए मुकाबले में भारत को हराने का मौका मिला था। दोनों टीमों की पिछली भिड़ंत पिछले साल हैदराबाद में हुई थी, जिसमें भारत ने 133 रन से शानदार जीत दर्ज की थी।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11:
भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती
बांग्लादेश: सैफ हसन, तंजिद हसन, लिटन दास (कप्तान), तौहीद हृदॉय, शमीम हुसैन, ज़ाकिर अली, मेहदी हसन, नासुम अहमद, तस्किन अहमद, तंजिम हसन, मुस्तफिजुर रहमान




