रायपुर: राजधानी रायपुर में पुलिस और नक्सल विरोधी दस्ते (DVCM टीम) ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। माओवादी संगठन से जुड़े एक पति-पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। दोनों फर्जी पहचान पत्र बनाकर शहर में रह रहे थे।
जानकारी के अनुसार, पकड़े गए आरोपी जग्गू और कमला ने फर्जी आधार कार्ड के जरिए रायपुर में अपनी पहचान छिपाई थी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों माओवादी संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। DVCM टीम उनसे पूछताछ कर रही है, और इस मामले में महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है।




