कवर्धा: कवर्धा के भारत माता चौक पर बने दुर्गा पंडाल में बीती रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस हादसे में पंडाल के पिछले हिस्से में लगी आग के कारण मां दुर्गा की प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे के समय पंडाल में मौजूद चार श्रद्धालु सुरक्षित बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग से पंडाल का पिछला हिस्सा पूरी तरह नष्ट हो गया, जबकि सामने का हिस्सा सुरक्षित रहा।
जानकारी के अनुसार, भारत माता चौक पर इस बार पहली बार भव्य और आकर्षक दुर्गा पंडाल बनाया गया था, जो श्रद्धालुओं के लिए प्रमुख आकर्षण था। इस घटना ने आयोजन समिति और श्रद्धालुओं को स्तब्ध कर दिया है।




