सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक कलयुगी बेटे ने अपने पिता की निर्मम हत्या कर दी। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम पसला की है। आरोपी बेटा शराब का आदी था और अक्सर नशे में घर आने के बाद विवाद करता था। इस वारदात ने परिजनों को सदमे में डाल दिया है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात आरोपी शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा और पिता दसरू सिंह से विवाद शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने पर उसने गमछे से अपने पिता का गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजनों ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।




