रायपुर: राजधानी के कलेक्ट्रेट परिसर में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। कक्ष क्रमांक 8 की छत अचानक ढह गई, जिसके मलबे में कई सरकारी फाइलें दब गईं। गनीमत रही कि छुट्टी का दिन होने के कारण कमरे में कोई कर्मचारी या व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार, हादसा आंग्ल अभिलेख कोष्ठ के कक्ष में हुआ। छत के गिरने से कमरे में रखी सरकारी फाइलें मलबे और धूल में दब गईं। बताया जा रहा है कि कलेक्ट्रेट भवन लंबे समय से मरम्मत के अभाव में जर्जर हो चुका है। इस घटना ने यहां रोजाना काम करने वाले कर्मचारियों और आम लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।




