रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज महानदी भवन मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है। बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के बाद फैसले लिए जाएंगे। अनुमान लगाया जा रहा है कि दशहरे से पहले जनता के हित में कोई बड़ा निर्णय लिया जा सकता है।
Read Also- छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिन तक तेज बारिश का अलर्ट, गरज-चमक और आंधी की संभावना
इसके अलावा आज की बैठक में विशेष अवसर भी है। प्रदेश के मुख्य सचिव अमिताभ जैन को उनके कार्यकाल समाप्त होने पर विदाई दी जाएगी। अमिताभ जैन को उनके कार्यकाल के विस्तार के बाद आज सेवा से मुक्त किया जा रहा है। इसके साथ ही बैठक में प्रदेश के नए मुख्य सचिव विकासशील का स्वागत भी किया जाएगा।




