Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    ‘एजुकेशन डायलॉग’ में CM डॉ. मोहन यादव का युवा शिक्षा अधिकारियों से सीधा संवाद, बोले- कोई बच्चा पीछे न रहे

    September 6, 2026

    जस्टिस कृष्ण राम महापात्रा होंगे छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस, केंद्र ने जारी किया आदेश

    September 6, 2026

    IGKV पेपर लीक के बाद परीक्षा व्यवस्था में बदलाव, 7 से 9 सितंबर तक होंगी स्थगित परीक्षाएं

    September 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘एजुकेशन डायलॉग’ में CM डॉ. मोहन यादव का युवा शिक्षा अधिकारियों से सीधा संवाद, बोले- कोई बच्चा पीछे न रहे
    • जस्टिस कृष्ण राम महापात्रा होंगे छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस, केंद्र ने जारी किया आदेश
    • IGKV पेपर लीक के बाद परीक्षा व्यवस्था में बदलाव, 7 से 9 सितंबर तक होंगी स्थगित परीक्षाएं
    • अवैध खनन और मलबा डंपिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, सभी माइनिंग लीज रद्द
    • मुख्यमंत्री विशाल दही हांडी उत्सव में हुए शामिल, गोविंदाओं की टोलियों का बढ़ाया उत्साह
    • खपरगंज बवाल में पुलिस का एक्शन तेज, गिरफ्तार आरोपियों का निकाला जुलूस
    • CGPSC और DMF घोटाले में कार्रवाई जारी, छाबड़ा-चंद्राकर 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर
    • झीरम फैसले पर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत बोले- जमीनी आरोपियों तक सीमित रही कार्रवाई, साजिश की जांच बाकी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, September 6
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से मासूम की मौत: इंजेक्शन लगाने के बाद बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

    झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से मासूम की मौत: इंजेक्शन लगाने के बाद बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareOctober 7, 2025Updated:October 7, 2025 बिलासपुर संभाग No Comments2 Mins Read
    झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से मासूम की मौत: इंजेक्शन लगाने के बाद बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम


    बिलासपुर।
    छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से एक आठ वर्षीय बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर द्वारा लगाए गए इंजेक्शन के बाद बच्चे की हालत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। यह घटना सरगांव थाना क्षेत्र के धरदई गांव की है।

    जानकारी के अनुसार, धरदई निवासी रविंद्र यादव का बेटा युग यादव (8 वर्ष) कुछ दिन पहले अपनी नानी के घर मनेंद्रगढ़ गया हुआ था। वहीं पर उसे सर्दी और बुखार की शिकायत हुई। परिजनों ने स्थानीय स्तर पर इलाज के लिए एक झोलाछाप डॉक्टर को बुलाया। आरोप है कि डॉक्टर ने बच्चे को इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद उसकी तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ में फिर लौटे बादल: रायपुर-दुर्ग-बिलासपुर में बारिश के आसार, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

    बिगड़ती हालत देख परिजन बच्चे को मनेंद्रगढ़ से सरगांव लाए, लेकिन तबीयत में सुधार नहीं हुआ। सोमवार सुबह जब परिजन उसे बिलासपुर के सिम्स अस्पताल लेकर पहुंचे, तब तक देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सरगांव थाना पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    Read Also-   10 अक्टूबर को होगी साय कैबिनेट की बैठक

    घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। परिजन आरोप लगा रहे हैं कि झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही के चलते उनके बच्चे की जान गई है। पुलिस अब इस मामले में संबंधित डॉक्टर की तलाश और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bilaspur news bilaspur news cg bilaspur news hindi bilaspur news in hindi Cg bilaspur news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    खपरगंज बवाल में पुलिस का एक्शन तेज, गिरफ्तार आरोपियों का निकाला जुलूस

    रायगढ़ में वन विभाग-पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खैर-तेंदू तस्करी सिंडिकेट के 3 सदस्य गिरफ्तार

    जन्माष्टमी की तैयारी में हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक बुरी तरह झुलसा

    ACB का बड़ा एक्शन: प्राचार्य और लिपिक 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

    सुनसान कमरे में मिला 24 वर्षीय युवक का शव, जांच में जुटी कटघोरा पुलिस

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस घोषित: शराब दुकानें और बार रहेंगे बंद, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.