जोधपुर।
उत्तर पश्चिम रेलवे ने दीपावली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए 6 जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें शुरू की हैं और 15 जोड़ी ट्रेनों में 39 अतिरिक्त डिब्बे जोड़े हैं। जोधपुर मंडल के डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि ये ट्रेनें बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत जैसे प्रमुख गंतव्यों के लिए चलाई जाएंगी, ताकि यात्री त्योहारों के मौके पर आसानी से अपने घर पहुंच सकें।
डीआरएम त्रिपाठी ने कहा कि जोधपुर मंडल से संचालित और यहां से गुजरने वाली 15 जोड़ी ट्रेनों में 39 अतिरिक्त डिब्बे जोड़े गए हैं, जिनमें सामान्य डिब्बे भी शामिल हैं। इससे यात्रियों को अधिक सीटें उपलब्ध होंगी। रेलवे प्रशासन त्योहारी सीजन में व्यस्त मार्गों पर निगरानी रख रहा है और जरूरत पड़ने पर ऑन-डिमांड ट्रेनें संचालित की जा रही हैं।
बांद्रा और महाराष्ट्र के लिए ट्रेनें
- भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल (ट्रेन 04827): 27 सितंबर से 27 दिसंबर तक हर शनिवार को मारवाड़ जंक्शन, आबू रोड, सूरत होकर चलेगी। कुल 14 फेरे होंगे।
- बांद्रा टर्मिनस-भगत की कोठी साप्ताहिक स्पेशल (ट्रेन 04828): 28 सितंबर से 28 दिसंबर तक हर रविवार को चलेगी। कुल 14 फेरे होंगे।
- भगत की कोठी-हुबली साप्ताहिक स्पेशल (ट्रेन 07360): 30 सितंबर से 28 अक्टूबर तक हर मंगलवार को मारवाड़ जंक्शन, वडोदरा, मिरज होकर चलेगी। कुल 5 फेरे होंगे।
- हुबली-भगत की कोठी साप्ताहिक स्पेशल (ट्रेन 07359): 28 सितंबर से 26 अक्टूबर तक हर रविवार को चलेगी। कुल 5 फेरे होंगे।
बिहार और उत्तर प्रदेश के लिए ट्रेनें
- भगत की कोठी-दानापुर साप्ताहिक स्पेशल (ट्रेन 04813): 1 अक्टूबर से 26 नवंबर तक हर बुधवार को मेड़ता रोड, जयपुर, टूंडला होकर चलेगी। कुल 9 फेरे होंगे।
- दानापुर-भगत की कोठी साप्ताहिक स्पेशल (ट्रेन 04814): 2 अक्टूबर से 27 नवंबर तक हर गुरुवार को चलेगी। कुल 9 फेरे होंगे।
- जोधपुर-मऊ साप्ताहिक स्पेशल (ट्रेन 04823): 28 सितंबर से 30 नवंबर तक हर रविवार को मेड़ता रोड, जयपुर, कानपुर होकर चलेगी। कुल 10 फेरे होंगे।
- मऊ-जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल (ट्रेन 04824): 30 सितंबर से 2 दिसंबर तक हर मंगलवार को चलेगी। कुल 10 फेरे होंगे।
- जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल (ट्रेन 04829): 2 अक्टूबर से 27 नवंबर तक हर गुरुवार को डेगाना, रतनगढ़, दिल्ली होकर चलेगी। कुल 9 फेरे होंगे।
- गोरखपुर-जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल (ट्रेन 04830): 3 अक्टूबर से 28 नवंबर तक हर शुक्रवार को चलेगी। कुल 9 फेरे होंगे।
उत्तराखंड-गुजरात कनेक्टिविटी
- लालकुआं-राजकोट साप्ताहिक स्पेशल (ट्रेन 05045): 7 से 14 सितंबर और 12 अक्टूबर से 2 नवंबर तक हर रविवार को जयपुर, जोधपुर, जालोर होकर चलेगी। कुल 12 फेरे होंगे।
- राजकोट-लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल (ट्रेन 05046): 8 से 15 सितंबर और 13 अक्टूबर से 3 नवंबर तक हर सोमवार को चलेगी। कुल 12 फेरे होंगे।




