Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, April 25
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » रणजी ट्रॉफी प्रैक्टिस मैच में पृथ्वी शॉ का गुस्सा फूटा: आउट होने पर गेंदबाज को बल्ले से मारने की कोशिश, खिलाड़ी से हुई तीखी बहस

    रणजी ट्रॉफी प्रैक्टिस मैच में पृथ्वी शॉ का गुस्सा फूटा: आउट होने पर गेंदबाज को बल्ले से मारने की कोशिश, खिलाड़ी से हुई तीखी बहस

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareOctober 8, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    रणजी ट्रॉफी प्रैक्टिस मैच में पृथ्वी शॉ का गुस्सा फूटा: आउट होने पर गेंदबाज को बल्ले से मारने की कोशिश

    स्पोर्ट्स डेस्क। आगामी रणजी ट्रॉफी सीजन से पहले मुंबई और महाराष्ट्र के बीच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच खेला जा रहा है। इस मैच में पृथ्वी शॉ ने मुंबई को छोड़कर महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व किया।

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शॉ ने शानदार शतक (181 रन) बनाते हुए अपने पूर्व टीम मुंबई के खिलाड़ियों के साथ तीखी बहस में फंस गए। महाराष्ट्र ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। शॉ ने सलामी बल्लेबाज के रूप में 220 गेंदों में 181 रन बनाए, जिसमें 21 चौके और तीन छक्के शामिल थे। उनके साथी सलामी बल्लेबाज अर्शिन कुलकर्णी ने भी 140 गेंदों में 186 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 305 रनों की साझेदारी की।

    लेकिन शॉ के आउट होने के बाद विवाद शुरू हो गया। शॉ 74वें ओवर में मुशीर खान की गेंद पर स्क्वायर लेग पर कैच आउट हुए। रिपोर्ट्स के अनुसार, मुशीर ने शॉ का मजाक उड़ाते हुए “थैंक यू” कहा, जिससे शॉ गुस्से में आ गए और उन्होंने मुशीर की ओर बल्ले से झपट्टा मारने की कोशिश की। बाद में शॉ ने मुशीर का कॉलर पकड़ने की भी कोशिश की, जिसे अंपायर और अन्य खिलाड़ियों ने रोक लिया।

    Read Also-  विमेंस क्रिकेट रैंकिंग अपडेट: स्मृति मंधाना बनीं नंबर-1 बैटर, दीप्ति शर्मा और हरमनप्रीत को रैंक में बदलाव

    इस घटना के बाद पृथ्वी शॉ और महाराष्ट्र के अन्य खिलाड़ी सिद्धेश लाड के बीच भी बहस हुई। महाराष्ट्र के कप्तान अंकित भवने ने इसे मामूली घटना बताते हुए कहा, “यह एक अभ्यास मैच है। सभी खिलाड़ी पहले एक साथ खेल चुके हैं। ऐसी चीजें हो जाती हैं। अब सब ठीक है और कोई विवाद नहीं है।”

    हालांकि इस घटना के बाद न मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) और न ही महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (MACA) ने कोई आधिकारिक शिकायत या कार्रवाई की है।

    पृथ्वी शॉ का विवादों से पुराना नाता रहा है। कुछ साल पहले उनके यूट्यूबर के साथ विवाद का वीडियो भी सामने आया था। शॉ लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं और वे डोमेस्टिक क्रिकेट में अच्छे प्रदर्शन के जरिए भारतीय टीम में वापसी करना चाहते हैं। ध्यान देने योग्य बात यह है कि IPL 2025 से पहले हुए मेगा ऑक्शन में शॉ अनसोल्ड रहे थे।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    prithvi shaw hits musheer khan with the bat prithvi shaw test prithvi shaw today batting
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    छत्तीसगढ़ के युवाओं ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते 12 पदक, सीएम साय ने दी बधाई

    WhatsApp होगा ‘Premium’: पैसे देकर मिलेंगे धांसू स्टिकर्स और एक्स्ट्रा फीचर्स!

    T20 World Cup 2026: ICC ने बांग्लादेश को टूर्नामेंट से किया बाहर, इस टीम को किया गया शामिल

    Ind vs Nz T20 in Raipur: दोनों टीमों के खिलाड़ी रायपुर पहुंचे, एयरपोर्ट से सीधे होटल के लिए हुए रवाना

    रायपुर में भारत VS न्यूजीलैंड T20 23 जनवरी को, आज शाम से ऑनलाइन मिलेगी मैच की टिकिट, जाने क्या है रेट

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.