रायपुर। राजधानी रायपुर की महापौर मीनल चौबे को जापान के टोयोटा सिटी में होने वाले अंतरराष्ट्रीय मेयर फोरम 2025 में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। यह सम्मेलन 14 से 16 अक्टूबर तक चलेगा।

इस फोरम का आयोजन संयुक्त राष्ट्र सतत विकास कार्यालय (UNOSD) की तरफ से किया जा रहा है। यह कार्यालय संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक एवं सामाजिक मामलों के विभाग (UNDESA) के अंतर्गत काम करता है। आयोजन में UN-Habitat, UNCRD और टोयोटा सिटी प्रशासन भी साझेदार हैं।
सम्मेलन का उद्देश्य है है कि, स्थानीय स्तर पर सतत विकास लक्ष्यों (SDGs)को तेजी से लागू करने के सफल उदाहरणों को साझा करना। इसमें कई देशों के महापौर, स्थानीय निकाय प्रमुख और प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।
https://khabarwaad.com/investigation-into-rs-48-crore-compensation-scam-in-bharatmala-project-completes-eow-presents-7600-page-challan