रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने स्टेनोग्राफर और टाइपिंग परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 30 अक्टूबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
परीक्षा के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास और उम्र कम से कम 16 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्मीदवार व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।
परीक्षा में स्टेनोग्राफी के लिए 100 शब्द प्रति मिनट की गति और टाइपिंग के लिए 5 से 10 हजार डिप्रेशन प्रति घंटा की गति निर्धारित की गई है।




