रायपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में आज नक्सलियों का अब तक का सबसे बड़ा आत्मसमर्पण होने जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बस्तर दौरे पर रवाना होने से पहले रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से मुखातिब हुए और इस आत्मसमर्पण को राज्य के लिए ऐतिहासिक बताया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज का दिन देश के लिए महत्वपूर्ण है। विकास की मुख्यधारा में शामिल होने वाले सभी नक्सलियों का स्वागत है। उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को राज्य सरकार की पुनर्वास नीति का पूरा लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार लगातार नक्सलियों से हथियार छोड़कर शांति और विकास के मार्ग पर लौटने की अपील कर रही है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जगदलपुर में प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे। इस दौरान उनके साथ उपमुख्यमंत्री अरुण साव भी मौजूद रहेंगे।