पिथौरा। रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरन्दर मिश्रा आज पिथौरा प्रवास पर पहुंचे। अपने प्रवास के दौरान उन्होंने जनसंघ के स्थापना काल से जुड़े समाजसेवी स्वर्गीय गौतम प्रधान के सुपुत्र अधिवक्ता टिकेंद्र प्रधान के निवास पर पहुंचकर परिवारजनों से सौजन्य भेंट की और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं समाज के नागरिकों से मुलाकात की।
विधायक मिश्रा ने इस अवसर पर सभी को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व आस्था, आशा और सौहार्द का प्रतीक है, जो हमारे जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संदेश देता है। उन्होंने प्रार्थना की कि मां लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश की कृपा से क्षेत्र में खुशहाली, जनकल्याण और उज्ज्वल भविष्य का प्रकाश फैले।

मिश्रा ने कहा- “दीपावली का हर दीपक अंधकार पर प्रकाश, निराशा पर आशा और नकारात्मकता पर सकारात्मकता की विजय का प्रतीक है। यह पावन पर्व सभी के जीवन को सुख, समृद्धि और सफलता के दिव्य प्रकाश से आलोकित करे। भगवान श्री गणेश से प्रार्थना है कि बुद्धि और विवेक का दीप सदा प्रज्वलित रहे तथा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्रत्येक घर-आंगन को धन-धान्य, सौभाग्य और आनंद से परिपूर्ण करे।”
इस अवसर पर क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि और समाजसेवी उपस्थित रहे, जिनमें छत्तीसगढ़ कलार समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष सीताराम सिन्हा, नगर पंचायत अध्यक्ष देवेश निषाद, अधिवक्ता टिकेंद्र प्रधान, युवा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष प्रियांशु दीक्षित, लक्ष्मीपुर सरपंच सत्यनारायण पटेल (गुड्डू), लहरौद सरपंच अनिल सोई, गौतम साहू, बोट कुमार प्रधान, प्रदीप प्रधान, मनीष अग्रवाल, सुधीर प्रधान, आयकर सलाहकार परिमल प्रधान, दिलीप साहू, अभिराम साहू, मनोरंजन भोई, नरेश प्रधान तथा हरीबन्धु साहू प्रमुख रूप से शामिल थे।
कार्यक्रम के अंत में विधायक पुरन्दर मिश्रा ने सभी उपस्थित जनों के साथ दीपावली की शुभकामनाएं साझा कीं और क्षेत्र के विकास एवं जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य करते रहने का संकल्प दोहराया।




