रायपुर/पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संगठन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की, जिसमें सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी शामिल हुए। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों, जनसमस्या समाधान और विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा हुई।
सांसद अग्रवाल ने बताया कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता निष्ठा और एकजुटता के साथ पार्टी के सिद्धांतों को आगे बढ़ाएंगे और बिहार को विकास के नए आयामों तक ले जाने में योगदान देंगे।
जैसे-जैसे बिहार विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, चुनाव प्रचार भी तेज हो गया है। महागठबंधन और एनडीए के नेता राज्य में सक्रिय रूप से जनसभाओं और प्रचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को समस्तीपुर और बेगूसराय में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया।




