सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में मधुमक्खियों के हमले से 45 वर्षीय डॉक्टर की मौत हो गई। यह घटना डॉक्टर के घर से कुछ दूरी पर का है। 45 वर्षीय डॉक्टर सुशांत पर जब मधुमक्खियों ने हमला किया तो वे बेहोश हो गए। जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, मृतक डॉक्टर भाजपा जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक भी थे। फिलहाल, डॉक्टर सुशांत विस्वास की मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है। मामला, विश्रामपुर थाना क्षेत्र का है।




