बलौदाबाजार। अर्जुनी परिक्षेत्र के बिलाड़ी परिसर में 25 अक्टूबर को वन्यप्राणी गौर (बायसन) की अवैध शिकार की घटना सामने आने के बाद वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए वनरक्षक प्रेमचंद धृतलहरे को निलंबित कर दिया है।
वनमंडलाधिकारी गणवीर धम्मशील के अनुसार, अवैध शिकार रोकने में आवश्यक सतर्कता और निगरानी में लापरवाही बरतने के कारण यह कदम उठाया गया। मामले की गहन जांच जारी है और शिकार में शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
वन विभाग ने आसपास के सभी परिसरों में गश्त और निगरानी बढ़ा दी है। साथ ही स्थानीय ग्रामवासियों से भी वन्यजीवों की सुरक्षा हेतु सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने का आग्रह किया गया है।




