बलौदाबाजार। जिले के भाटापारा इलाके के सब्जी मंडी में आग लग गई है। देखते ही देखते आग की लपटें पूरी मंडी को अपनी चपेट में ले लिया है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने में जुट गईं आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है।
घटना सोम्वार सुबह की है, प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है.आग की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन, नगरपालिका अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। इस घटना में व्यापारियों को लाखों रुपए के नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। फिलहाल दमकल कर्मी आग को पूरी तरह बुझाने के प्रयास में लगे हुए हैं।




