Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, June 15
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » Bihar Assembly Elections: पीएम मोदी ने कांग्रेस-RJD पर साधा निशाना, बोले- ‘लालटेन युग के लोग बिहार को रोशनी नहीं दे सकते’

    Bihar Assembly Elections: पीएम मोदी ने कांग्रेस-RJD पर साधा निशाना, बोले- ‘लालटेन युग के लोग बिहार को रोशनी नहीं दे सकते’

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareOctober 30, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    Bihar Assembly Elections: पीएम मोदी ने कांग्रेस-RJD पर साधा निशाना, बोले- ‘लालटेन युग के लोग बिहार को रोशनी नहीं दे सकते’

    नेशनल डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पर करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने बिहार को लालटेन युग में रखा, वे राज्य को कभी रोशनी नहीं दे सकते। पीएम मोदी ने लालू प्रसाद यादव के शासनकाल को जंगलराज बताते हुए कहा कि उस दौर में बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई थी, यहां तक कि 40 हजार रुपये के लिए भी अपहरण हो जाया करता था।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, बिहार का गौरव बढ़ाना, उसकी मीठी बोली और समृद्ध संस्कृति को दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाना और राज्य का समग्र विकास करना, यही एनडीए और भाजपा की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। जब भारत आर्थिक रूप से समृद्ध और ज्ञान-विज्ञान की शक्ति था, तब उसमें बिहार की बहुत बड़ी भूमिका थी। इसलिए आज विकसित भारत के निर्माण के लिए बिहार का विकसित होना अत्यंत आवश्यक है।

    Read Also-  JCCJ अध्यक्ष अमित जोगी ने पीएम आवास योजना में भ्रष्टाचार का लगाया आरोप, PM मोदी को पत्र लिख CBI जांच की मांग

    RJD पर निशाना साधते हुए बोले पीएम मोदी — जिन्होंने रेल लूटी, वो कनेक्टिविटी क्या बढ़ाएंगे?
    प्रधानमंत्री ने विपक्ष की नीतियों और पिछले शासनकाल को निशाने पर लेते हुए कहा, “बिहार को आगे बढ़ाने के लिए उद्यम, उद्योग, बिजली, जमीन और कानून का राज चाहिए। लेकिन जिनका इतिहास जमीन कब्जाने का रहा है, वो किसी उद्योग को जमीन देंगे क्या? जिन्होंने बिहार को लालटेन युग में रखा, वो बिजली दे पाएंगे क्या? जिन्होंने रेल को लूटा, वो बिहार में कनेक्टिविटी बढ़ाएंगे क्या? और जिन्होंने भ्रष्टाचार व घोटालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए, वो कानून का राज ला सकते हैं क्या?

    2001 के गोलू अपहरणकांड की दिलाई याद
    अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने 2001 में हुए चर्चित गोलू अपहरणकांड का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, मुजफ्फरपुर के लोग उस दर्दनाक घटना को आज भी नहीं भूले हैं। एक मासूम बच्चे को स्कूल जाते वक्त दिनदहाड़े अपराधियों ने अगवा कर लिया था। फिरौती न मिलने पर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। यह उस दौर के ‘जंगलराज’ की भयावह तस्वीर थी।

    Read Also-  पूर्व सांसद नवनीत राणा को मिली जान से मारने और गैंगरेप की धमकी, स्पीड पोस्ट के जरिए भेजा अश्लील पत्र

    जहां कट्टा और करप्शन का राज हो, वहां विकास नहीं हो सकता
    पीएम मोदी ने कहा, जहां कट्टा और क्रूरता का राज हो, वहां कानून दम तोड़ देता है। जहां कटुता फैलाने वाली RJD और कांग्रेस हो, वहां समाज में सद्भाव असंभव है। जहां भ्रष्टाचार हो, वहां गरीब को न्याय नहीं मिलता। ऐसे लोग केवल अपने परिवार का भला कर सकते हैं, बिहार का नहीं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bihar assembly election bihar assembly election 2025 bihar assembly elections bihar assembly elections 2025 bihar assembly elections update
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    पेसा पर अब आंसू बहा रहे टीएस बाबा… वही कानून, जिसकी ड्राफ्टिंग पर कभी आदिवासी संगठनों ने उठाए थे सवाल

    बीजेपी MLA अजय चंद्राकर की टीएस बाबा को एडवाइस; इशारे-इशारे में कांग्रेस छोड़ भाजपा आने दिया न्योता

    मोदी सरकार ने फिर बजाया महंगाई का डंका, पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार चौथी बढ़ोतरी

    युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    Chandra Grahan 2026: कुछ घंटों बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलतियां

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.