Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं

    June 17, 2026

    दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत

    June 16, 2026

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं
    • दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, June 18
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » ISRO फिर रचेगा इतिहास, देश का सबसे भारी संचार उपग्रह आज होगा लॉन्च!

    ISRO फिर रचेगा इतिहास, देश का सबसे भारी संचार उपग्रह आज होगा लॉन्च!

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 2, 2025 राष्ट्रीय समाचार No Comments2 Mins Read
    ISRO फिर रचेगा इतिहास, देश का सबसे भारी संचार उपग्रह आज होगा लॉन्च!

    नेशनल डेस्क। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) रविवार को एक और ऐतिहासिक मिशन को अंजाम देने जा रहा है। इसरो अपने अब तक के सबसे भारी संचार उपग्रह CMS-03 को भू-समकालिक स्थानांतरण कक्षा (GTO) में प्रक्षेपित करेगा। करीब 4,410 किलोग्राम वजनी यह उपग्रह भारत की धरती से छोड़ा जाने वाला सबसे भारी उपग्रह होगा। इस मिशन के लिए इसरो अपने सबसे शक्तिशाली प्रक्षेपण यान LVM3-M5, जिसे इसकी भारी क्षमता के कारण ‘बाहुबली रॉकेट’ कहा जाता है, का उपयोग करेगा।

    शाम 5 बजकर 26 मिनट पर होगा लॉन्च
    इसरो ने जानकारी दी है कि LVM3-M5 रॉकेट को पूरी तरह तैयार कर उपग्रह के साथ एकीकृत कर दिया गया है। इसे प्रक्षेपण-पूर्व कार्यों के लिए दूसरे प्रक्षेपण स्थल पर ले जाया गया है। लगभग 43.5 मीटर लंबा यह रॉकेट 4,000 किलोग्राम तक के भारी पेलोड को अंतरिक्ष में पहुंचाने में सक्षम है। रविवार शाम 5 बजकर 26 मिनट पर इसका प्रक्षेपण किया जाएगा।

    Read Also-  केरल बना अत्यधिक गरीबी से मुक्त होने वाला देश का पहला राज्य, विपक्ष ने बताया ‘फ्रॉड’

    तीन चरणों में होगा रॉकेट का संचालन

    ‘बाहुबली’ रॉकेट यानी LVM3 तीन चरणों में काम करता है।

    • दो ठोस मोटर S200
    • एक द्रव प्रणोदक कोर चरण L110
    • और एक शक्तिशाली क्रायोजेनिक चरण C25

    इन तीनों के संयोजन से यह यान भारी उपग्रहों को अंतरिक्ष में स्थापित करने की क्षमता रखता है। इसरो के वैज्ञानिक इसे GSLV Mk-III के नाम से भी पहचानते हैं।

    देश की संचार सेवाओं को मिलेगी मजबूती
    ISRO ने बताया कि CMS-03 एक बहु-बैंड संचार उपग्रह है, जो न केवल भारतीय भूभाग बल्कि आस-पास के विस्तृत समुद्री क्षेत्रों में भी उच्च गुणवत्ता की संचार सेवाएं प्रदान करेगा। इसके जरिए देश की दूरसंचार और प्रसारण क्षमताओं में जबरदस्त सुधार होगा।

    Read Also-  ईपीएफओ नियमों में बड़ा बदलाव संभव, वेतन सीमा बढ़कर 25 हजार रुपये होने की तैयारी

    LVM3 से ही हुआ था चंद्रयान-3 का सफल प्रक्षेपण
    यही रॉकेट पहले भी अपनी क्षमता का लोहा मनवा चुका है। इसी LVM3 रॉकेट के जरिये इसरो ने चंद्रयान-3 का सफल प्रक्षेपण किया था, जिसने भारत को 2023 में चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतरने वाला पहला देश बनाया।

    इसरो की पांचवीं अभियानगत उड़ान
    यह मिशन LVM3 की पांचवीं अभियानगत उड़ान होगी। इससे पहले, इसरो ने 5 दिसंबर 2018 को फ्रेंच गुयाना के कौरू केंद्र से अपने सबसे भारी उपग्रह जीसैट-11 (5,854 किलोग्राम) को लॉन्च किया था। अब CMS-03 के साथ इसरो एक बार फिर इतिहास रचने की तैयारी में है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    heaviest satellite launch india heaviest satellite launched from india india to launch satellite india's heaviest satellite launch isro heaviest satellite isro satellite launch today
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मोदी सरकार ने फिर बजाया महंगाई का डंका, पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार चौथी बढ़ोतरी

    Chandra Grahan 2026: कुछ घंटों बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलतियां

    आज से बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp, इन यूजर्स को पड़ेगा असर, यहां जाने इस नए नियम के बारे में

    देश में 1 अप्रैल से बिकेगा E20 पेट्रोल, गाड़ियों के माइलेज में होगा इतना असर, पढ़ें पूरी खबर

    पुलवामा हमले की 7वीं बरसी पर शहीदों को नमन, लेथपोरा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

    डर नहीं, विश्वास की बात: पीएम मोदी से आज जुड़ेंगे देश के करोड़ों छात्र

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.