Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    पीडीएस प्रणाली में पारदर्शिता के लिए राज्य सरकार की बड़ी पहल- रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में तीन ‘अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम‘ का शुभारंभ

    August 8, 2026

    सेन शक्ति सम्मेलन एवं केश शिल्पी सम्मान समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री, समाज को सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 50 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की

    August 8, 2026

    न्याय के मंदिरों तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करना सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पीडीएस प्रणाली में पारदर्शिता के लिए राज्य सरकार की बड़ी पहल- रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में तीन ‘अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम‘ का शुभारंभ
    • सेन शक्ति सम्मेलन एवं केश शिल्पी सम्मान समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री, समाज को सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 50 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की
    • न्याय के मंदिरों तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करना सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
    • छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग में बंपर तबादला : 700 शिक्षक हुए इधर से उधर, देखें जंबो लिस्ट…
    • बड़े पैमाने पर डीएफओ का तबादला, देखें लिस्ट…
    • भगवान शिव पर अभद्र टिप्पणी मामले में अरुण पन्नालाल की जमानत याचिका खारिज; 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए जेल
    • छत्तीसगढ़ में ‘हर घर तिरंगा’ और ‘वंदे मातरम्’ अभियान की धूम, 17 अगस्त तक आयोजित होंगे राज्यस्तरीय देशभक्ति कार्यक्रम
    • ड्रग्स के खिलाफ आर-पार की लड़ाई, CM डॉ. मोहन यादव बोले- पूरे नेटवर्क को करेंगे ध्वस्त
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, August 8
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » केरल बना अत्यधिक गरीबी से मुक्त होने वाला देश का पहला राज्य, विपक्ष ने बताया ‘फ्रॉड’

    केरल बना अत्यधिक गरीबी से मुक्त होने वाला देश का पहला राज्य, विपक्ष ने बताया ‘फ्रॉड’

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 1, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    केरल बना अत्यधिक गरीबी से मुक्त होने वाला देश का पहला राज्य, विपक्ष ने बताया ‘फ्रॉड’

    तिरुवनंतपुरम। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने शनिवार को विधानसभा के विशेष सत्र में औपचारिक रूप से घोषणा की कि राज्य अब अत्यधिक गरीबी से मुक्त हो गया है। लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) सरकार का दावा है कि केरल ऐसा करने वाला भारत का पहला राज्य है।

    राज्य सरकार ने 2021 में अत्यधिक गरीबी उन्मूलन परियोजना (EPAP) की शुरुआत की थी, जिसके तहत 64,006 परिवारों को अत्यधिक गरीब श्रेणी में चिन्हित किया गया था। मुख्यमंत्री के अनुसार, चार वर्षों के प्रयासों से इन सभी परिवारों को गरीबी की इस श्रेणी से बाहर निकाल लिया गया है।

    मुख्यमंत्री विजयन ने 25 अक्टूबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यह संकेत दिया था कि केरल अत्यधिक गरीबी से मुक्त हो चुका है। उन्होंने कहा था कि 1 नवंबर को, केरल पिरवी (राज्य स्थापना दिवस) के अवसर पर विधानसभा में इसकी औपचारिक घोषणा की जाएगी।

    Read Also-  ईपीएफओ नियमों में बड़ा बदलाव संभव, वेतन सीमा बढ़कर 25 हजार रुपये होने की तैयारी

    विजयन ने बताया कि ₹1,000 करोड़ से अधिक के निवेश से सरकार ने इन परिवारों को भोजन, स्वास्थ्य सेवाएं, आवास, जरूरी दस्तावेज (राशन कार्ड, आधार, पेंशन) और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए हैं।

    विपक्ष का बहिष्कार, सरकार पर धोखाधड़ी का आरोप
    मुख्यमंत्री के इस दावे पर विपक्ष ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) ने इस घोषणा को फ्रॉड करार देते हुए विशेष सत्र का बहिष्कार किया। जैसे ही विधानसभा सत्र शुरू हुआ, विपक्षी विधायक सदन से बाहर निकल गए।

    विधानसभा में विपक्ष के नेता वी. डी. सतीशन ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री का बयान नियम 300 के तहत गलत और संसदीय परंपराओं के खिलाफ है। विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि, हम वही कहते हैं जो लागू कर सकते हैं। हमने जो कहा था, उसे पूरा किया है। विपक्षी नेता को यही हमारा जवाब है।

    वर्ल्ड बैंक की परिभाषा में अत्यधिक गरीबी
    वर्ल्ड बैंक की जून 2025 की नई परिभाषा के अनुसार, जिनकी दैनिक आय 3 अमेरिकी डॉलर (लगभग ₹257) से कम है, उन्हें अत्यधिक गरीब माना जाता है। पहले यह सीमा $2.15 (₹178) थी।

    वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट बताती है कि भारत में 2011-12 से 2022-23 के बीच 26.9 करोड़ लोग अत्यधिक गरीबी से बाहर निकले हैं।
    देश की गरीबी दर 27.1% से घटकर 5.3% रह गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में यह दर 18.4% से घटकर 2.8%, और शहरी इलाकों में 10.7% से घटकर 1.1% हो गई है।

    Read Also-  आठवे वेतन आयोग के गठन को कैबिनेट ने दी मंजूरी, 50 लाख कर्मचारियों को फायदा

    ‘मानवीय गरिमा’ पर आधारित केरल मॉडल
    केरल सरकार ने अपने गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम का आधार ‘मानवीय गरिमा’ को बनाया। 2021 से शुरू हुई इस पहल में भोजन, आय, स्वास्थ्य और आवास को गरीबी समाप्त करने के चार स्तंभ माना गया। सरकार ने 14 जिलों में 1,300 सर्वेयरों की टीम उतारी, जिन्होंने उन परिवारों की पहचान की जिनके पास भोजन, आय, स्वास्थ्य या आवास की सुविधा नहीं थी। इसके बाद वार्ड स्तर पर नामांकन, उप-समिति द्वारा शॉर्टलिस्टिंग, मोबाइल ऐप से साक्षात्कार और ग्राम सभाओं द्वारा अंतिम सत्यापन की प्रक्रिया अपनाई गई।

    टीमों ने 1,03,099 अत्यंत गरीब व्यक्तियों की पहचान की, जिनमें से 81% ग्रामीण, 68% अकेले रहने वाले, 24% स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे, 21% को भोजन की कमी और 15% के पास घर नहीं था।

    राज्य में इसके बाद सामाजिक ऑडिट और सख्त मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई। अब तक 73,000 माइक्रो प्लान तैयार किए जा चुके हैं, जिनमें कोट्टायम जिले से शुरुआत हुई थी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    extreme poverty free kerala first state to be poverty free kerala became poverty free kerala becomes 1st poverty free state kerala first state free from extreme poverty kerala free from extreme poverty
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    कार्यरत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट की समय-सीमा, 2028 तक TET उत्तीर्ण करना जरूरी

    बायोफैच इंडिया-2026 में छत्तीसगढ़ के जैविक उत्पादों का जलवा, विष्णुभोग चावल और प्राकृतिक शहद ने बटोरी सुर्खियां

    संसदीय समिति की बैठक में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उठाए छत्तीसगढ़ के खनिज विकास से जुड़े मुद्दे

    रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल की शिकायत पर लोकसभा सचिवालय सक्रिय, स्वास्थ्य सचिव विवाद की मांगी तथ्यात्मक रिपोर्ट

    कुलगाम में आतंकियों ने दो छत्तीसगढ़ी मजदूरों की हत्या, सुरक्षा एजेंसियों का सर्च ऑपरेशन जारी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की मुलाकात, छत्तीसगढ़ के विकास और ‘बस्तर विजन’ पर हुई विस्तृत चर्चा

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.