Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, April 24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » बिहार में गरजे सीएम डॉ. मोहन यादव, कहा- जनता से मिलने से कोई नहीं रोक सकता

    बिहार में गरजे सीएम डॉ. मोहन यादव, कहा- जनता से मिलने से कोई नहीं रोक सकता

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 4, 2025 मध्यप्रदेश No Comments4 Mins Read
    बिहार में गरजे सीएम डॉ. मोहन यादव, कहा- जनता से मिलने से कोई नहीं रोक सकता

    पटना/भोपाल।  बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के समर्थन में इन दिनों मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जोश और समर्पण देखते ही बनता है। पार्टी हाईकमान ने उन्हें स्टार प्रचारक की जिम्मेदारी सौंपी है, और वे पूरी ऊर्जा के साथ बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं। आज मनेर विधानसभा में उन्होंने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद जो साहस और संकल्प दिखाया, उसने यह साबित कर दिया कि वे किसी भी हाल में जनता से मिलने से पीछे नहीं हटने वाले नेता हैं।

    विपक्ष ने हेलीपैड और रास्ता खोद डाला, लेकिन नहीं रुके मुख्यमंत्री
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज मनेर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा का कार्यक्रम निर्धारित था। लेकिन इससे पहले विपक्ष ने उनके दौरे को बाधित करने के लिए हेलीपैड और सभा स्थल तक पहुंचने वाले मार्ग को खोद डाला। विपक्ष का मकसद था कि मुख्यमंत्री की सभा और रोड शो न हो सके। परंतु मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस साजिश को नकारते हुए जनता के बीच पहुंचने का फैसला लिया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, जनता से मिलने से हमें कोई नहीं रोक सकता। चाहे रास्ते बंद कर दो या हेलीपैड खोद दो, लेकिन मैं जनता से संवाद जरूर करूंगा।

    Read Also-  रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई, दो युवतियां शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार

    जान की बाजी लगाकर जनता के बीच पहुंचूंगा: डॉ. मोहन यादव
    मनेर पहुंचकर मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, मैं आपसे मिलने आ रहा था, तो रास्ते खोद दिए गए, हेलीपैड खोद दिया गया। लेकिन मैं कहता हूं कि चाहे जो हो जाए, मैं जनता से मिलने के लिए जान की बाजी लगाकर आने को तैयार हूं। उनके इस वक्तव्य पर जनसमूह में जोरदार उत्साह देखने को मिला। जनता ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया।

    एनडीए प्रत्याशियों के लिए वोट की अपील
    सीएम डॉ. यादव ने आज पटना जिले की बांकीपुर विधानसभा में नितिन नबीन, मनेर में जितेंद्र यादव और मधेपुरा विधानसभा में कविता साह के समर्थन में विशाल जनसभाएं कीं। हर जगह जनता का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता विकास चाहती है और विकास का एकमात्र विकल्प एनडीए है।

    Read Also-  मंत्रियों के बंगले भी होंगे स्मार्ट: अब बिजली के लिए करना होगा रिचार्ज

    आज का वक्त बदलाव की चुनौती दे रहा है
    मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि, आज वक्त बदलाव की चुनौती दे रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर नई ऊँचाइयाँ छू रहा है। वे देश के लिए धर्म, सत्य और विकास की लड़ाई लड़ रहे हैं। मैं भी एक सामान्य परिवार से आता हूँ, मेरे परिवार में न कोई सांसद था, न विधायक, न मंत्री। लेकिन यही बीजेपी और एनडीए है जिसने एक साधारण कार्यकर्ता को मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया।

    विपक्ष की राजनीति पर साधा निशाना
    सीएम डॉ. यादव ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि महागठबंधन एनडीए की बढ़ती लोकप्रियता से घबरा गया है, इसलिए ऐसी साजिशों का सहारा लिया जा रहा है। उन्होंने कहा, विपक्ष कभी विकास की बात नहीं करता। वे केवल रुकावटें डालने की राजनीति करते हैं। लेकिन एनडीए जनता और अपने कार्यकर्ताओं के सुख-दुःख में हमेशा खड़ी रहती है।

    Read Also-  मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में फर्जी बिल मामले में तीन कर्मचारी फरार

    जनता में उमड़ा उत्साह, सभाओं का बढ़ता प्रभाव
    मुख्यमंत्री की सभाओं में उमड़ रही भारी भीड़ और जनता का उत्साह यह संकेत दे रहा है कि एनडीए के पक्ष में माहौल लगातार मजबूत हो रहा है। डॉ. यादव ने अपने भाषण के अंत में जनता से आह्वान किया, चुनाव की घड़ी कभी रुकती नहीं है। यह लगातार चलती रहती है। इसलिए आइए, हम सब मिलकर एनडीए को विजयी बनाएं और बिहार के उज्जवल भविष्य का निर्माण करें।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    2025 bihar election bihar election 2025 bihar election 2025 news cm dr mohan yadav CM Dr. Mohan Yadav News election 2025 bihar
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    रायगढ़ में एसडीएम बाबू को 1 लाख रिश्वत लेते एसीबी ने किया गिरफ्तार

    जबलपुर के सिंधी कैंप और बाबा टोला में अवैध शराब से पिछले 6 महीनों में 19 मौतें, स्थानीय लोग में आक्रोश

    माड़ा रेंज में बेखौफ लकड़ी तस्करी, वायरल वीडियो ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

    इंदौर में दूषित पानी से बीमार लोगों को मुफ्त इलाज देने के निर्देश, हाई कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट

    इंदौर में दूषित पानी से हालात गंभीर, भागीरथपुरा में सात की मौत, 100 से अधिक बीमार

    रेलवे ट्रैक पर रील बनाना पड़ा भारी, दो नाबालिग की दर्दनाक मौत

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.