Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, April 23
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » मंत्रियों के बंगले भी होंगे स्मार्ट: अब बिजली के लिए करना होगा रिचार्ज

    मंत्रियों के बंगले भी होंगे स्मार्ट: अब बिजली के लिए करना होगा रिचार्ज

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareOctober 31, 2025 मध्यप्रदेश No Comments2 Mins Read
    मंत्रियों के बंगले भी होंगे स्मार्ट: अब बिजली के लिए करना होगा रिचार्ज

    भोपाल। अब मध्य प्रदेश में सरकारी दफ्तरों और मंत्रियों के बंगलों में बिजली तभी जल सकेगी, जब उसका पहले से भुगतान (रिचार्ज) किया गया हो। प्रदेश सरकार ने ऊर्जा प्रबंधन को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है अब सभी शासकीय भवनों में प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे।

    केंद्र सरकार की पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) के अंतर्गत यह कार्य किया जा रहा है। इसका उद्देश्य है, बिजली बिलिंग में पारदर्शिता लाना, मीटर रीडिंग की सटीकता बढ़ाना और ऊर्जा लेखांकन को आधुनिक बनाना।

    अब तक 45 हजार से अधिक सरकारी भवनों में लग चुके मीटर
    प्रदेश की विद्युत वितरण कंपनियों के अनुसार, अब तक 45,191 शासकीय कार्यालयों में स्मार्ट मीटर स्थापित किए जा चुके हैं, जिनमें से 18,177 कनेक्शनों पर प्रीपेड बिलिंग सुविधा शुरू भी हो गई है।

    मंत्रियों के बंगलों से लेकर वल्लभ भवन तक लगेगा स्मार्ट मीटर
    इस व्यवस्था के तहत वल्लभ भवन, सतपुड़ा भवन, विंध्याचल भवन सहित मंत्रियों के सरकारी आवासों में भी प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। एक प्रीपेड मीटर की कीमत लगभग 10 हजार रुपये है। पूरे प्रदेश में 55 लाख मीटर लगाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें घरेलू उपभोक्ता भी शामिल हैं। इस परियोजना पर करीब 15 हजार करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

    Read Also-  पत्रकारिता विश्वविद्यालय में बड़ा हादसा, तीसरी मंजिल से गिरा छात्र, हालत गंभीर

    इन स्मार्ट मीटरों की सबसे खास बात यह है कि बिजली मोबाइल रिचार्ज की तरह अग्रिम भुगतान पर ही मिलेगी। रिचार्ज खत्म होते ही बिजली सप्लाई भी बंद हो जाएगी।

    निकायों और पंचायतों पर 1300 करोड़ का बकाया
    प्रदेश के 413 नगरीय निकायों और पंचायतों में लंबे समय से बिजली बिल भुगतान में देरी हो रही है। कई बार छह-छह माह, यहां तक कि एक वर्ष तक बिल बकाया रहता है। वितरण कंपनियों को कई बार नोटिस जारी करने की नौबत आ जाती है।

    वर्तमान में नगरीय विकास, महिला एवं बाल विकास और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभागों पर ही लगभग 800 करोड़ रुपये का बकाया है, जबकि कुल सरकारी विभागों पर 1300 करोड़ रुपये से अधिक की देनदारी है।

    भुगतान न होने पर रोकी जाएगी सप्लाई
    विद्युत वितरण कंपनियों ने स्पष्ट कर दिया है कि अब बकाया भुगतान न होने की स्थिति में संबंधित विभागों की विद्युत आपूर्ति रोक दी जाएगी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    mp breaking news mp hindi news mp latest news mp live news mp news mp news in hindi mp news today
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    रायगढ़ में एसडीएम बाबू को 1 लाख रिश्वत लेते एसीबी ने किया गिरफ्तार

    जबलपुर के सिंधी कैंप और बाबा टोला में अवैध शराब से पिछले 6 महीनों में 19 मौतें, स्थानीय लोग में आक्रोश

    माड़ा रेंज में बेखौफ लकड़ी तस्करी, वायरल वीडियो ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

    इंदौर में दूषित पानी से बीमार लोगों को मुफ्त इलाज देने के निर्देश, हाई कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट

    इंदौर में दूषित पानी से हालात गंभीर, भागीरथपुरा में सात की मौत, 100 से अधिक बीमार

    रेलवे ट्रैक पर रील बनाना पड़ा भारी, दो नाबालिग की दर्दनाक मौत

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.