Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, April 23
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » राहुल गांधी का आरोप: बिहार में चल रहा है ‘ऑपरेशन सरकार चोरी’, वोटर लिस्ट से हटाए जा रहे लाखों मतदाताओं के नाम

    राहुल गांधी का आरोप: बिहार में चल रहा है ‘ऑपरेशन सरकार चोरी’, वोटर लिस्ट से हटाए जा रहे लाखों मतदाताओं के नाम

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 5, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    राहुल गांधी का आरोप: बिहार में चल रहा है ‘ऑपरेशन सरकार चोरी’, वोटर लिस्ट से हटाए गए लाखों मतदाताओं के नाम

    नेशनल डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 121 सीटों पर गुरुवार को मतदान होना है। मतदान से एक दिन पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में ऑपरेशन सरकार चोरी चलाया जा रहा है, जिसके तहत बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से काटे जा रहे हैं।

    राहुल गांधी ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, हरियाणा में करीब 3.5 लाख वोटरों के नाम लिस्ट से हटा दिए गए थे। अब वही साजिश बिहार में दोहराई जा रही है। चुनाव से ठीक पहले वोटर लिस्ट जारी की जाती है ताकि आम जनता वोट न डाल सके और लोकतंत्र को कमजोर किया जा सके।

    इस दौरान राहुल ने बिहार के पांच मतदाताओं को मंच पर बुलाया। सभी ने दावा किया कि उनके नाम वोटर लिस्ट से गायब कर दिए गए हैं। राहुल ने कहा कि यह कोई इत्तेफाक नहीं बल्कि एक योजनाबद्ध साजिश है।

    प्रजेंटेशन दिखाते हुए राहुल ने हरियाणा चुनावों का उदाहरण दिया। उन्होंने बताया कि वहां एक ब्राजील की मॉडल का फोटो वोटर लिस्ट में कई बार इस्तेमाल हुआ था। इस मॉडल ने हरियाणा चुनाव में 10 बूथों पर 22 बार वोट डाले। इस तरह हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में करीब 25 लाख वोट चोरी हुए।

    Read Also-  Bihar Election 2025: दरभंगा में गरजे अमित शाह, बोले- जंगल राज लौटने नहीं देंगे…

    राहुल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का एक वीडियो भी दिखाया और कहा, चुनाव के दो दिन बाद सीएम ने ‘व्यवस्था’ शब्द का इस्तेमाल किया। अब सवाल है कि ये व्यवस्था क्या थी? क्या इसी व्यवस्था के चलते कांग्रेस को हरियाणा में हराया गया?

    उन्होंने आगे कहा, वोटर लिस्ट में एक महिला की तस्वीर 223 बार दोहराई गई है। कई जगहों पर उम्र और फोटो मेल नहीं खाते। चुनाव आयोग को बताना होगा कि यह गड़बड़ी क्यों हुई और कौन जिम्मेदार है।

    राहुल गांधी इससे पहले 7 अगस्त और 18 सितंबर को भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कर्नाटक और महाराष्ट्र में वोट चोरी के आरोप लगा चुके हैं। 18 सितंबर की प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने 31 मिनट का प्रजेंटेशन दिखाकर सबूत पेश करने का दावा किया था।

    कांग्रेस नेता ने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ एक पार्टी की नहीं, बल्कि भारत के लोकतंत्र की है। अगर लोगों का वोट ही चोरी हो जाएगा, तो चुनाव का मतलब क्या रह जाएगा?” राहुल ने सवाल उठाया।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    rahul gandhi live rahul gandhi on ec rahul gandhi press conference rahul gandhi statement on ec rahul gandhi tweet in ec rahul gandhi vs election commission
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    छत्तीसगढ़ की दो राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को मतदान, एक-एक सीट भाजपा और कांग्रेस के खाते में जाना तय

    अमृत धारा महोत्सव बना “अंदरूनी महाभारत”: मंच पर कम, गेट पर ज्यादा भीड़

    सूरजपुर में कांग्रेस की सियासत गर्म, 17 पदाधिकारियों का सामूहिक इस्तीफा

    पूर्व सीएम भूपेश बघेल समेत तीन कांग्रेस नेताओं पर 500 करोड़ के मानहानि का केस दर्ज

    WhatsApp होगा ‘Premium’: पैसे देकर मिलेंगे धांसू स्टिकर्स और एक्स्ट्रा फीचर्स!

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.