बिलासपुर। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने आज बिलासपुर के रेलवे अस्पताल पहुंचकर हाल ही में हुए रेल हादसे में घायल यात्रियों का हाल-चाल जाना। उन्होंने अस्पताल में इलाज की स्थिति का जायजा लिया और चिकित्सकों से विस्तृत बातचीत की। इसके साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों से हादसे की पूरी जानकारी भी हासिल की।
Read Also- अजीबो-गरीब मामला: क्रियाकर्म के दौरान घर लौटा ‘मृत’ बेटा, परिवार और पुलिस दोनों हुए हैरान
मीडिया से बातचीत में बैज ने कहा कि इस भयंकर रेल हादसे के जिम्मेदार अधिकारियों पर तुरंत सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्र और प्रदेश सरकार दोनों इस मामले में पूरी तरह विफल हैं, और यदि समय रहते उचित कदम उठाए जाते तो यह दर्दनाक हादसा टाला जा सकता था। बैज ने कहा कि रेल हादसे में हुई 11 यात्रियों की मौत के लिए केंद्र और राज्य सरकार दोनों जिम्मेदार हैं।
Read Also- बिलासपुर रेल हादसे में 11 की मौत, राहत कार्य के बीच लूटपाट ने कलंकित की मानवता
बैज ने मृतक परिवारों और घायलों के लिए उचित मुआवजे की मांग करते हुए कहा कि मृतक परिवारों को 1-1 करोड़ रुपये और घायलों को 50-50 लाख रुपये दिए जाने चाहिए। उन्होंने डिप्टी सीएम अरुण साव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा, “हम राजनीति करने नहीं आए हैं। सवाल यह है कि 11 लोगों की जान की कीमत कौन तय करेगा।” बैज ने आरोप लगाया कि कोयला गाड़ियों को प्राथमिकता दी जा रही है, जबकि यात्रियों की सुरक्षा पर नजर ही नहीं रखी जा रही। उन्होंने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ रेलवे जोन से सबसे अधिक आय देने वाला राज्य है, बावजूद इसके मृतकों के परिवारों के लिए केवल 10 लाख रुपये का मुआवजा तय करना पूरी तरह असंवेदनशील है।




