Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू

    May 8, 2026

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, May 8
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » IPS डांगी पर यौन उत्पीड़न के आरोपों का असर: गृह विभाग ने पद से हटाया, अजय यादव बने पुलिस अकादमी के नए निदेशक

    IPS डांगी पर यौन उत्पीड़न के आरोपों का असर: गृह विभाग ने पद से हटाया, अजय यादव बने पुलिस अकादमी के नए निदेशक

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 7, 2025Updated:November 7, 2025 रायपुर संभाग No Comments3 Mins Read
    IPS डांगी पर यौन उत्पीड़न के आरोपों का असर: गृह विभाग ने पद से हटाया, अजय यादव बने पुलिस अकादमी के नए निदेशक

    रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस अकादमी चंदखुरी में पदस्थ IG रतनलाल डांगी पर यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद राज्य सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। गृह विभाग ने डांगी को उनके पद से हटाकर पुलिस मुख्यालय में अटैच कर दिया है। उनकी जगह अब वरिष्ठ IPS अधिकारी अजय यादव को पुलिस अकादमी चंदखुरी का नया निदेशक बनाया गया है।

    यह आदेश गृह विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता द्वारा जारी किया गया। जानकारी के अनुसार, डांगी पर एक SI की पत्नी ने यौन उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए थे। शिकायत मिलने के बाद 14 दिन की विस्तृत जांच के बाद गृह विभाग ने यह फैसला लिया है।

     जानिए क्या है मामला ?
    पीड़िता, जो एक सब-इंस्पेक्टर की पत्नी हैं, ने 15 अक्टूबर 2025 को पुलिस मुख्यालय रायपुर में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई थी।
    शिकायत में महिला ने बताया कि 2017 में कोरबा में जब रतनलाल डांगी वहां एसपी थे, तभी उनकी मुलाकात हुई थी। धीरे-धीरे बातचीत सोशल मीडिया के जरिए बढ़ी और संपर्क व्यक्तिगत स्तर पर पहुंच गया।

    Read Also-  बिलासपुर रेल हादसे का सनसनीखेज खुलासा: साइकोलॉजिकल टेस्ट में फेल लोको पायलट को मिली ट्रेन चलाने की जिम्मेदारी

    महिला ने आरोप लगाया कि डांगी ने दंतेवाड़ा, राजनांदगांव और सरगुजा में पदस्थापना के दौरान लगातार उसे परेशान किया। जब डांगी बिलासपुर रेंज के IG बने, तब उत्पीड़न का सिलसिला और बढ़ गया। पीड़िता के अनुसार, डांगी अपनी पत्नी की गैरमौजूदगी में उसे बंगले में बुलाते थे, और आने से इनकार करने पर तबादले की धमकी देते थे। चंदखुरी पुलिस अकादमी में आने के बाद भी वह वीडियो कॉल पर सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक संपर्क में रहने का दबाव डालते थे। महिला का दावा है कि उसके पास कई आपत्तिजनक डिजिटल साक्ष्य और चैट रिकॉर्डिंग्स हैं।

    डांगी का जवाब
    IG रतनलाल डांगी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि संबंधित महिला उन्हें ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रही है।
    उन्होंने दावा किया कि महिला के खिलाफ वे पहले ही वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, और यह सब उन्हें बदनाम करने की साजिश है।

    जांच IG आनंद छाबड़ा के जिम्मे
    |इस पूरे मामले की जांच का जिम्मा IG आनंद छाबड़ा को सौंपा गया है। जांच टीम में महिला अधिकारी भी शामिल हैं।
    सबसे पहले पीड़िता से पूछताछ की जाएगी और डिजिटल साक्ष्य एकत्रित किए जाएंगे। उसके बाद IPS डांगी का बयान दर्ज किया जाएगा। हालांकि, जांच रिपोर्ट कब तक आएगी, इस पर पुलिस मुख्यालय और गृह विभाग ने कोई टिप्पणी नहीं की है।

    Read Also-  रायपुर में नेशनल सुपरक्रॉस चैम्पियनशिप: 115 प्रो राइडर्स और 10 साल से कम उम्र के छोटे स्टार्स करेंगे रोमांचक प्रदर्शन!

    नए निदेशक अजय यादव का कार्यभार|
    डांगी के स्थान पर अब IPS अजय यादव, जो पहले नारकोटिक्स विभाग में पदस्थ थे, को पुलिस अकादमी चंदखुरी का नया निदेशक बनाया गया है। अजय यादव छत्तीसगढ़ के अनुभवी IPS अधिकारियों में गिने जाते हैं और उनके प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए सरकार ने यह जिम्मेदारी सौंपी है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chhattisgarh IGDangi police SexualHarassment
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    रायपुर–बिलासपुर हाईवे पर भीषण हादसा: ट्रक ने बस को मारी जोरदार टक्कर, 4 की मौत, 25 से ज्यादा घायल

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.