Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू

    May 8, 2026

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, May 8
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » छत्तीसगढ़ में ठंड ने दी दस्तक, शीतलहर की चपेट में कई जिले, उत्तर से आ रही हवाओं ने बदला मौसम का मिजाज

    छत्तीसगढ़ में ठंड ने दी दस्तक, शीतलहर की चपेट में कई जिले, उत्तर से आ रही हवाओं ने बदला मौसम का मिजाज

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 13, 2025 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read
    छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठिठुरन: अगले 48 घंटे में न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री तक गिरावट की संभावना

    रायपुर। उत्तर भारत से लगातार आ रही ठंडी और शुष्क हवाओं के कारण छत्तीसगढ़ में सर्दी ने रफ्तार पकड़ ली है। अंबिकापुर, पेण्ड्रारोड, राजनांदगांव और दुर्ग सहित कई इलाके शीत लहर की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आज शीतलहर चलने की संभावना जताई है।

    पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। इस दौरान जगदलपुर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.02 डिग्री सेल्सियस, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है।

    इन जिलों में शीतलहर की चेतावनी
    मौसम विभाग के अनुसार जशपुर, कबीरधाम, मुंगेली, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर और कोरबा जिलों के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना है। इन स्थानों पर सुबह-शाम के समय ठंडी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

    Read Also-  पत्नी की हत्या के मामले में पति को आजीवन कारावास, खाना बनाने को लेकर हुआ था विवाद, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा..

    मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान
    मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि उत्तर दिशा से आ रही ठंडी और शुष्क हवाओं का प्रभाव अभी बना रहेगा। इसके कारण राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट देखी जा सकती है। सरगुजा संभाग और उससे सटे जिले, साथ ही राजनांदगांव और दुर्ग जिलों में अगले 24 घंटे तक शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी।

    हालांकि, 17 नवंबर से मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में ठंड से कुछ राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक वर्षा की कोई संभावना नहीं जताई है और पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जारी किया है।

    राजधानी रायपुर का मौसम
    राजधानी रायपुर में आज आकाश पूरी तरह साफ रहेगा। दिन में धूप निकलने से कुछ राहत मिलेगी, लेकिन सुबह और रात के समय हल्की सर्दी का अहसास बना रहेगा। राजधानी का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    #ChhattisgarhWeather CGWeatherNews ChhattisgarhForecast ChhattisgarhSeasons RaipurWeather WeatherUpdateCG
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.