रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर, बलौदाबाजार तथा बालोद में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे। उनका शेड्यूल इस प्रकार है:
सुबह लगभग 10:15 बजे वे रायपुर के जयस्तंभ चौक पर शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद 10:30 बजे मुख्यमंत्री निवास में कैबिनेट बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 12 बजे तक मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का शुभारंभ करेंगे।
इसके बाद 12:30 बजे वे बलौदाबाजार के लिए रवाना होंगे। दोपहर 1 बजे शहादत दिवस के अवसर पर शहीद वीर नारायण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। कार्यक्रम समाप्ति के बाद 2:30 बजे बालोद प्रस्थान करेंगे तथा 3:30 बजे वहां शहीद वीर नारायण सिंह की श्रद्धांजलि सभा में भाग लेंगे।




