रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 12 और 13 दिसंबर को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। गृह मंत्रालय द्वारा जारी आधिकारिक गोपनीय कार्यक्रम के अनुसार यह दौरा अत्यंत व्यस्त और सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील माना जा रहा है। शाह की मौजूदगी के दौरान पूर्ण अवधि के लिए Z+ श्रेणी की सुरक्षा और बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी।
आज रात रायपुर पहुंचेंगे अमित शाह
गृह मंत्री अमित शाह 12 दिसंबर को शाम 7:15 बजे अंडमान-निकोबार के पोर्ट ब्लेयर स्थित वीर सावरकर एयरपोर्ट से प्रस्थान करेंगे। वे रात 9:30 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से वे सड़क मार्ग से होटल मेफेयर जाएंगे, जहां रात विश्राम का कार्यक्रम है।
13 दिसंबर: रायपुर से जगदलपुर, फिर दिल्ली के लिए प्रस्थान
अगले दिन 13 दिसंबर की सुबह से दोपहर तक गृह मंत्री अमित शाह रायपुर स्थित होटल मेफेयर में निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल रहेंगे।
दोपहर 1:30 बजे वे सड़क मार्ग से एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और 1:50 बजे BSF विमान से जगदलपुर के लिए उड़ान भरेंगे।
शाम 2:35 बजे उनका जगदलपुर के माता दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर आगमन होगा, जहां से वे सीधे सड़क मार्ग से इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम के लिए प्रस्थान करेंगे।
दौरे के दौरान सुरक्षा एजेंसियां सतर्क मोड पर रहेंगी और सभी कार्यक्रमों में कड़ी निगरानी रखी जाएगी।




