Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, May 6
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » छत्तीसगढ़ की ड्राफ्ट मतदाता सूची आज होगी जारी, 23 दिसंबर से दावा-आपत्ति प्रक्रिया शुरू

    छत्तीसगढ़ की ड्राफ्ट मतदाता सूची आज होगी जारी, 23 दिसंबर से दावा-आपत्ति प्रक्रिया शुरू

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareDecember 23, 2025 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग मंगलवार को छत्तीसगढ़ की ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित करेगा। इसके साथ ही वर्ष 2026 में प्रस्तावित चुनावों की तैयारियों की दिशा में एक महत्वपूर्ण चरण पूरा हो जाएगा। आयोग के अनुसार तैयार की गई प्रारूप मतदाता सूचियां मुख्य निर्वाचन अधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारियों के माध्यम से सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि वे निर्धारित समय-सीमा में अपने सुझाव और आपत्तियां दर्ज करा सकें।

    आयोग ने निर्देश दिए हैं कि राजनीतिक दलों को मतदाता सूची की हार्ड कॉपी उपलब्ध कराई जाए। पारदर्शिता और आम नागरिकों की सुविधा के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची मुख्य निर्वाचन अधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारियों की आधिकारिक वेबसाइटों पर भी अपलोड की जाएगी। इसके साथ ही अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत एवं डुप्लीकेट मतदाताओं की सूचियां भी संबंधित वेबसाइटों पर प्रकाशित की जाएंगी। दावा-आपत्ति प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी।

    ड्राफ्ट मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ ही नोटिस चरण प्रारंभ होगा। इस दौरान निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी द्वारा नोटिस जारी करना, सुनवाई करना, सत्यापन और निर्णय लेकर दावों व आपत्तियों का निपटारा किया जाएगा। मतदाता 23 दिसंबर से 22 जनवरी तक अपने दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे।

    चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि दावा-आपत्ति अवधि के दौरान पात्र और वास्तविक मतदाताओं के नाम जोड़े जा सकते हैं। जिन मतदाताओं के नाम एक से अधिक स्थानों पर पाए जाएंगे, उनका नाम केवल एक ही स्थान पर रखा जाएगा। यह सुनिश्चित करने के लिए कि कोई भी योग्य मतदाता सूची से वंचित न रहे, बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा घर-घर संपर्क किया गया है। साथ ही निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों ने राजनीतिक दलों के साथ बैठकें कर अस्थायी सूचियां साझा कीं, ताकि फील्ड स्तर पर सत्यापन किया जा सके।

    मतदाता अपना नाम नेशनल वोटर्स सर्विस पोर्टल, वोटर हेल्पलाइन ऐप और राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर जाकर देख सकेंगे। राज्य सीईओ की वेबसाइट पर पूरी मतदाता सूची और बूथ-वार पीडीएफ भी उपलब्ध रहेगी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.