Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, May 5
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » सुशासन का दावा बनाम ज़मीनी हकीकत: छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी अनियमित कर्मचारियों के लिए पूरी तरह फेल

    सुशासन का दावा बनाम ज़मीनी हकीकत: छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी अनियमित कर्मचारियों के लिए पूरी तरह फेल

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJanuary 19, 2026 रायपुर संभाग No Comments3 Mins Read

    रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की सरकार छत्तीसगढ़ में “सुशासन” का ढोल पीट रही है, लेकिन ज़मीनी हकीकत यह है कि प्रदेश के 7 लाख अनियमित कर्मचारी खुद को ठगा हुआ, शोषित और हाशिए पर धकेला हुआ महसूस कर रहे हैं। अनियमित कर्मचारियों ने सीधे तौर पर आरोप लगाया है कि छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी पूरी तरह विफल हो चुकी है।

    अनियमित कर्मचारी नेता गोपाल प्रसाद साहू ने कहा कि सरकार की नीतियां गरीब-मजदूर नहीं, बल्कि सिर्फ़ नियमित अफसरशाही के लिए बनाई जा रही हैं। संविदा, दैनिक वेतनभोगी, मानदेय, अंशकालीन, आउटसोर्सिंग, ठेका और सेवा प्रदाता के माध्यम से कार्यरत कर्मचारी वही काम कर रहे हैं, जो नियमित कर्मचारी करते हैं, लेकिन उन्हें आधे से भी कम वेतन दिया जा रहा है।

    8 साल का सन्नाटा, सरकार की चुप्पी

    प्रदेश के श्रम विभाग ने 2017 के बाद एक बार भी न्यूनतम वेतन संशोधित नहीं किया। वित्त विभाग ने ढाई वर्षों से संविदा वेतन में वृद्धि नहीं की। दूसरी ओर नियमित कर्मचारियों के वेतन और महंगाई भत्ते में लगातार इज़ाफा किया जा रहा है। यह सीधा-सीधा राज्य प्रायोजित भेदभाव है।

    सरकार के भरोसे, चुनावी हथकंडे

    चुनाव के समय भाजपा के बड़े-बड़े नेता अनियमित कर्मचारियों के मंच पर पहुंचे, माइक पकड़ा, फोटो खिंचवाई और आश्वासन दिए। सरकार बनी, कुर्सी मिली और वही कर्मचारी भुला दिए गए। कर्मचारियों का आरोप है कि भाजपा ने अनियमित कर्मचारियों को सिर्फ़ वोट बैंक समझा।

    मोदी की गारंटी: कागज़ों की स्कीम

    मोदी की गारंटी 2023 में “वचनबद्ध सुशासन” के नाम पर अनियमित कर्मचारियों के लिए समिति गठन का वादा किया गया। लेकिन बनी समिति में अनियमित कर्मचारियों का एक भी प्रतिनिधि नहीं। कर्मचारियों ने इसे जानबूझकर किया गया छल बताया है।

    मुख्यमंत्री की घोषणा भी जुमला

    लोकसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ने समिति गठन की घोषणा की, लेकिन आज तक कोई आदेश नहीं, कोई बैठक नहीं, कोई जवाब नहीं। भाजपा सरकार के दो साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन अनियमित कर्मचारियों के हिस्से में सिर्फ़ तारीखें और भाषण आए हैं।

    27% वेतन वृद्धि सिर्फ पोस्टर तक

    जुलाई 2023 में घोषित 27 प्रतिशत संविदा वेतन वृद्धि और श्रम सम्मान राशि ज़मीनी स्तर पर अधिकांश कर्मचारियों को नहीं मिली। कई विभागों में महीनों से वेतन अटका हुआ है और कई जगह वर्षों से काम कर रहे कर्मचारियों को चुपचाप बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है।

    आधुनिक गुलामी का आरोप

    अनियमित कर्मचारियों का कहना है कि उनकी स्थिति अब मध्यकालीन बंधुआ मजदूरों से भी बदतर हो चुकी है। परिवार, बच्चों की पढ़ाई, इलाज और रोज़मर्रा की ज़रूरतों के बीच कर्मचारी प्रशासनिक दबाव में चुप रहने को मजबूर हैं।

    सीधी मांग, सीधा सवाल

    कर्मचारियों ने सरकार से पूछा है —
    अगर यही “सुशासित छत्तीसगढ़” है,
    अगर यही “मोदी की गारंटी” है,
    तो फिर 7 लाख कर्मचारियों के साथ यह अन्याय क्यों?

    अनियमित कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द न्यूनतम वेतन पुनरीक्षण, संविदा वेतन वृद्धि, नियमितीकरण, छंटनी रोकने और आउटसोर्सिंग व्यवस्था समाप्त करने पर ठोस निर्णय नहीं लिया, तो आंदोलन को और तेज़ किया जाएगा।

    अब सवाल सिर्फ वेतन का नहीं, भरोसे का है — और यह भरोसा छत्तीसगढ़ में टूट चुका है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    अनियमित कर्मचारी 12 मार्च से आंदोलन पर आज विधानसभा घेराव करेंगे अनियमित कर्मचारी आंदोलन पर अनियमित कर्मचारी संघ चुनावी साल में आंदोलन की राह पर अनियमित कर्मचारी छत्तीसगढ़ अनियमित कर्मचारी छत्तीसगढ़ निमित्त कर्मचारी पहुंचे सीएम हाउस वन कर्मचारी संघ की हड़ताल विधानसभा का घेराव करेंगे अनियमित कर्मचारी संघ सड़क पर अनियमित कर्मचारी संघ सरकार का विरोध करेंगे अनियमित कर्मचारी
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    रायपुर–बिलासपुर हाईवे पर भीषण हादसा: ट्रक ने बस को मारी जोरदार टक्कर, 4 की मौत, 25 से ज्यादा घायल

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.