रायपुर। भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 का दूसरा मुकाबला शुक्रवार को शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम खेला जाना है। गुरुवार को दोनों टीमें रायपुर एयरपोर्ट से लग्जरी बसों से सीधे होटल हयात और कोर्टयार्ड रवाना हो गयी है। होटल हयात में न्यूजीलैंड और छेरीखेड़ी स्थित होटल कोर्टयार्ड में भारतीय टीम रुकेगी।
आज शाम 5 बजे ही दोनों टीम के खिलाड़ी अभ्यास करेंगे। कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम रायपुर में जीत के इरादे से उतरेगी। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए एयरपोर्ट पर भारी बल तैनात किया गया है। खिलाड़ियों को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी हुई है। दोनों टीमों के बीच में महा मुकाबला कल खेला जाएगा।
शाम 7 बजे शुरू होगा मुकाबला
मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होगा और इस हाई-वोल्टेज मैच को देखने के लिए स्टेडियम में भारी भीड़ जुटने की संभावना है। व्यवस्थाओं को सुचारू रखने के लिए ट्रैफिक प्लान भी जारी किया गया है।




