Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    नौगई तिहरे हत्याकांड पर गरमाई सियासत, मंत्री रामविचार नेताम ने परिजनों से की मुलाकात

    June 22, 2026

    नौवीं में दाखिले की जद्दोजहद ने तोड़ दिया हौसला, छात्र ने पी लिया कीटनाशक

    June 22, 2026

    घर की बाड़ी में घुसा तेंदुआ, पूरे गांव में दहशत; रेस्क्यू टीम मौके पर रवाना

    June 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नौगई तिहरे हत्याकांड पर गरमाई सियासत, मंत्री रामविचार नेताम ने परिजनों से की मुलाकात
    • नौवीं में दाखिले की जद्दोजहद ने तोड़ दिया हौसला, छात्र ने पी लिया कीटनाशक
    • घर की बाड़ी में घुसा तेंदुआ, पूरे गांव में दहशत; रेस्क्यू टीम मौके पर रवाना
    • रायपुर में युवक की बेरहमी से हत्या, सिर और चेहरा कुचलकर शव सुनसान इलाके में फेंका
    • सूनी गोद भरने के लिए एक माह के मासूम का अपहरण, तंत्र-मंत्र से इलाज का दिया झांसा
    • राजस्व मंत्री के गृह जिले में महिला राजस्व अधिकारी ने की रिश्वत की मांग, किसान ने खाई जहर
    • आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं
    • दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, June 24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » होली पर मेकाहारा अस्पताल में 24 घंटे जारी रहेगी इमरजेंसी सेवा, अधीक्षक ने जारी किया निर्देश  

    होली पर मेकाहारा अस्पताल में 24 घंटे जारी रहेगी इमरजेंसी सेवा, अधीक्षक ने जारी किया निर्देश  

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMarch 3, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    रायपुर। होली पर्व के मद्देनज़र रायपुर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर मेमोरियल अस्पताल में विशेष तैयारियां की गई हैं। अस्पताल प्रशासन ने त्योहार के दौरान संभावित दुर्घटनाओं और आपात स्थितियों को देखते हुए चिकित्सा व्यवस्था को पूरी तरह सतर्क रखने का निर्णय लिया है। अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और पैरामेडिकल कर्मियों सहित सभी विभागों को आवश्यक निर्देश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि आपातकालीन सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    होली के दिन 4 मार्च को शासकीय अवकाश रहेगा, जिसके कारण अस्पताल का बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) बंद रहेगा। हालांकि, इमरजेंसी सेवाएं पहले की तरह 24 घंटे निर्बाध रूप से संचालित होंगी। आपात चिकित्सा विभाग में आने वाले मरीजों को तत्काल उपचार मिल सके, इसके लिए सभी वार्डों में जीवन रक्षक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कर दी गई है और मेडिकल स्टाफ को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए हैं।

    त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत किया गया है, ताकि अस्पताल परिसर में शांति और व्यवस्था बनी रहे। यदि किसी मरीज को उच्च स्तरीय उपचार की आवश्यकता होती है तो उसे रायपुर के ही डीकेएस अस्पताल में रेफर किया जाएगा। इसके लिए अंबेडकर अस्पताल से डीकेएस अस्पताल तक एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध रखी गई है, जिससे मरीजों को त्वरित और सुरक्षित परिवहन मिल सके।

    अस्पताल प्रबंधन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे होली का त्योहार सावधानी और जिम्मेदारी के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की चिकित्सा आपात स्थिति उत्पन्न होने पर सीधे इमरजेंसी विभाग पहुंचकर उपचार लेने की सलाह दी गई है। प्रशासन का कहना है कि त्योहार के दौरान भी स्वास्थ्य सेवाओं में किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी और जरूरतमंदों को समय पर समुचित उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    नौगई तिहरे हत्याकांड पर गरमाई सियासत, मंत्री रामविचार नेताम ने परिजनों से की मुलाकात

    नौवीं में दाखिले की जद्दोजहद ने तोड़ दिया हौसला, छात्र ने पी लिया कीटनाशक

    घर की बाड़ी में घुसा तेंदुआ, पूरे गांव में दहशत; रेस्क्यू टीम मौके पर रवाना

    राजस्व मंत्री के गृह जिले में महिला राजस्व अधिकारी ने की रिश्वत की मांग, किसान ने खाई जहर

    आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं

    दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.