रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगता भाजपा विधायकों का इस समय में ग्रह-नक्षत्र ठीक नहीं चल रहा है। ऐसा इसलिए! क्योंकि कुछ दिन पहले पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के साथ मॉर्निंग वाक के दौरान मोबाइल लूट की घटना सामने आई थी। वहीं अब रायपुर के उत्तर विधानसभा से विधायक पुरंदर मिश्रा से ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
जी हां! पुरंदर मिश्रा से उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का पर्सनल असिस्टेंट बताकर ठगी हुई है। हालांकि ठगी की रकम बहुत ही मामूली है। लेकिन सत्ता और सरकार रहने के बावजूद एक विधायक ठगी का शिकार हो जाए तो फिर मामला बहुत संगीन हो जाता है।
मिली जानकारी के अनुसार ठगने वाले का नाम ट्रू कॉलर में सौम्य कुमार बता रहा है। ट्रू कॉलर की प्रोफाइल में पिक्चर में छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के साथ नितिन नबीन की तस्वीर लगी हुई है। हालांकि पुरंदर मिश्रा को इस ठग ने क्या झांसा दिया था यह तो स्पष्ट नहीं हुए है। लेकिन पुरंदर मिश्रा के शिकायत के अनुसार उन्होंने ठग सौम्य कुमार को 4500/- और 5500/- रूपये की राशि दो बार ट्रांसफर किया था। इसे पूरे मामले की शिकायत खम्हारडीह थाना में की गई है।
ठगी की गुत्थी सुलझाना, रायपुर कमिश्नरेट के लिए बड़ी चुनौती
खम्हारडीह थाना में विधायक पुरंदर मिश्रा से ठगी का मामला दर्ज होने के बाद अब रायपुर कमिश्नरेट के लिए बड़ी चुनौती है। हाल ही में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से हुई लूट की घटना की गुत्थी पुलिस ने 8 घंटे के भीतर सुलझा ली थी। लेकिन इस मामले को सुलझाने में कितना वक़्त लगेगा। यह देखने वाली बात होगी?




