जांजगीर-चांपा। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) ने घरेलू हिंसा एवं दूसरी शादी करने की शिकायत पर रक्षित केंद्र जांजगीर में पदस्थ आरक्षक डण्डेश्वर बंजारे को निलंबित कर दिया है।
आरक्षक की पत्नी ने उनके विरुद्ध घरेलू हिंसा करने तथा पत्नी रहते हुए दूसरी शादी करने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल निलंबन की कार्रवाई की। प्रकरण की जांच महिला डीएसपी को सौंपी गई है। जांच पूरी होने तक आरक्षक निलंबित रहेंगे।




