Khabarwaad Crime Desk: एक सनकी शख्स ने सरकारी महिला टीचर की गला रेत कर हत्या कर दी. आरोपी महिला टीचर पर पेट्रोल डालकर जलाना भी चाहता था लेकिन वहां भीड़ जुट गई जिसके बाद वो फरार हो गया. बताया जा रहा है कि आरोपी का महिला से प्रेम प्रसंग था लेकिन शादी के बाद महिला टीचर ने उससे दूरी बना ली थी. मामला बिहार के कटिहार का है.
जानकारी के मुताबिक हत्या की ये वारदात प्राणपुर थाना क्षेत्र की है जहां स्कूल जा रही महिला टीचर यशोदा देवी को अकेला पाकर सिरफिरे शख्स हलचल कुमार ने धारदार हथियार से उस पर कई बार हमला कर दिया. इतना ही नहीं उसने शिक्षिका को पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश भी की.
Read also: कवर्धा सड़क हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों से मिलेंगे कांग्रेसजन
घटना के वक्त ग्रामीणों की भीड़ जुटती देख आरोपी हलचल कुमार राय मौके से फरार हो गया. जब तक लोग महिला टीचर यशोदा देवी को अस्पताल लेकर पहुंचते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.
हत्या की इस सनसनीखेज वारदात के पीछे दोनों के बीच पहले से चले रहे प्रेम प्रसंग को कारण बताया जा रहा है. हालांकि इससे पहले भी ग्रामीणों के द्वारा इस मामले को लेकर पंचायत की गई थी लेकिन सिरफिरे शख्स के सिर से प्यार का भूत नहीं उतरा था. उसने मौका मिलते ही शादीशुदा शिक्षिका को मौत के घाट उतार दिया.




