नारायणपुर। एरिया डोमिनेशन ऑपरेशन से लौटते समय हुए एक्सीडेंटल फायर में डीआरजी के एक जवान की मौत हो गई। यह घटना थाना छोटेडोंगर अंतर्गत कैंप कड़ेनार में घटित हुई।
जानकारी के अनुसार, नारायणपुर डीआरजी में पदस्थ आरक्षक बलदेव सिंह हुर्रा एक्सीडेंटल फायर की चपेट में आ गए। गोली सिर के पास लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल धौड़ाई अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। हालांकि, अत्यधिक रक्तस्राव के कारण इलाज के दौरान आरक्षक बलदेव सिंह हुर्रा का निधन हो गया।
घटना के बाद संबंधित मामले में पोस्टमार्टम एवं अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।




