सक्ति। जिले के मालखरौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर कृष्णा सिदार नशे की हालत में मरीज पर गिरते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।
घटना में देखा गया कि डॉक्टर मरीज से बात करते समय संतुलन खो बैठते हैं और सीधे मरीज पर गिर जाते हैं। मौके पर मौजूद अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने तुरंत डॉक्टर को संभाला और मरीज को सुरक्षित बाहर निकाला। अस्पताल में उस समय कई मरीज अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे।
स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर कृष्णा सिदार को प्राथमिक जांच के बाद नोटिस जारी किया जा सकता है।




