CG Bastar Latest News: बस्तर जिले के बास्तानार स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ एमबीबीएस डॉक्टर एस. एस. भारद्वाज की लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि डॉक्टर ने बड़े किलेपाल स्थित अपने घर में नियमों को ताक पर रखकर अवैध रूप से क्लिनिक खोल रखा था, जिसमें अस्पताल जैसी सुविधाएं भी दी जा रही थीं।
CG Bastar Latest News: प्रशासन को इस अवैध गतिविधि की शिकायत मिलने पर एसडीएम की अगुवाई में एक जांच टीम का गठन किया गया, जिसमें बीएमओ, तहसीलदार और थाना प्रभारी शामिल थे। जांच टीम ने जब डॉक्टर के निवास पर छापेमारी की, तो वहां मौजूद सुविधाएं देख सब हैरान रह गए।
Read Also- भारत-पाकिस्तान तनाव के चलते 8 राज्यों में 29 एयरपोर्ट्स बंद, 165 फ्लाइट्स रद्द…
CG Bastar Latest News: क्लिनिक में चार बेड वाला वार्ड, दवाइयों का स्टॉक और एक जांच कक्ष मिला, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि डॉक्टर सरकारी सेवा में रहते हुए निजी अस्पताल चला रहा था। यह न केवल सेवा शर्तों का उल्लंघन है, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति घोर लापरवाही भी है। प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से उक्त क्लिनिक को सील कर दिया है और इस मामले को आगे की जांच और कार्रवाई के लिए स्वास्थ्य विभाग को सौंप दिया गया है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि डॉक्टर सरकारी ड्यूटी के समय भी निजी मरीजों का इलाज करता था और पैसे कमाने की लालच में अपनी जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ रहा था।




