CG Accident News : रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे 30 पर कवर्धा के पास एक तेज रफ्तार पिकअप और ट्रक के बीच भयंकर टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद ट्रक का चालक केबिन में फंस गया, जिसे राहगीरों और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।
Read Also- वकीलों के खिलाफ FIR दर्ज: कोर्ट परिसर में आरोपी को जमकर था पीटा
CG Accident News : घायलों को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल कवर्धा में भर्ती कराया गया है। हादसे में पिकअप (क्रमांक सीजी 04 पद 6336) और ट्रक (क्रमांक एमपी 20 एचबी 7181) दोनों की स्थिति बहुत खराब हो गई है। फिलहाल, दोनों का इलाज जारी है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।




