सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में हत्या की सनसनीखेज घटना सामने आई है। जयनगर थाना क्षेत्र के जमदेई गांव में एक अधेड़ व्यक्ति की टांगी से वार कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय रामजतन पनिका के रूप में हुई है। घटना बीती रात की बताई जा रही है। सुबह परिजनों ने घर के आंगन में उनका खून से लथपथ शव देखा, जिससे गांव में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही जयनगर पुलिस मौके पर पहुंची। मर्ग कायम कर फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) टीम को जांच के लिए बुलाया गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी हुई है तथा आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।




