Dantewada Accident News: आशीष पदमवार। बस्तर पंडुम में शामिल होने के लिए जा रहे ग्रामीणों से भरी एक पिकअप वाहन पलट गई, जिसमें 25 ग्रामीण घायल हो गए। घायलों में से 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है।
Read Also- अमित शाह के बस्तर दौरे के दौरान बीजापुर में नक्सली घटना, मोबाइल टॉवर में लगाई आग
Dantewada Accident News: मिली जानकारी के अनुसार, पिकअप में सवार ग्रामीण नक्सल प्रभावित क्षेत्र पोटली से दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय जा रहे थे, जहां आज बस्तर पंडुम का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होने वाले हैं।
Read Also- भारतमाला परियोजना में करोड़ों के भ्रष्टाचार का आरोप: नेता प्रतिपक्ष ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को लिखा पत्र, CBI जांच की मांग
Dantewada Accident News: हादसा पालनार के पास हुआ, जब वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया।




