बलौदाबाजार। जिले के गिधौरी थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां महानदी में शुक्रवार को सुबह 7 बजे के आसपास युवक की नदी में तैरते हुए लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
मिली जानकारी के अनुसार, गिधौरी थाना अंतर्गत ग्राम घटमडवा निवासी प्रदीप वर्मा 32 वर्ष रोज की तरह सुबह 6 बजे महानदी बैराज डेम के नीचे नहाने के लिए गया हुआ थ। आपको बता दें कि, युवक मिरगी बिमारी से ग्रस्त था।
मिर्गी आने पर डूबने से मौत
नहाते समय अचानक युवक को मिर्गी की दौरे पड़ने लगे नदी में डूबने से उसकी मौत हो गई। मृतक युवक का कपड़ा और थैला डेम के नीचे पड़ा हुआ था। घटना के समय पर वहां कोई ग्रामीण जन मौजूद नहीं थे। अन्यथा युवक को बचाया जा सकता था।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
ग्रामीणों की सूचना पर गिधौरी पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना के लिए महानदी बैराज डेम पहुंचे और युवक की शव को नदी से बाहर निकालकर शव की पंचनामा कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए कसडोल भेजा गया है। जहां शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौप दिया गया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।




