Action by ACB: खैरागढ़ में एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां एसीबी ने प्रकाशपुर के पटवारी विवेक परघनिया को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पटवारी को खैरागढ़ के व्यवहार न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही। यह कार्रवाई किसान की शिकायत पर की गई।
Read Also- निर्माणाधीन बिल्डिंग की 8वीं मंजिल से महिला ने लगायी छलांग, मौके पर ही तोड़ा दम
Action by ACB: मिली जानकारी केअनुसार, खैरागढ़ के प्रकाशपुर हल्का नंबर 11 में पदस्थ पटवारी विवेक परगनिया टोलागांव के किसान किशोर दास साहू से जमीनी कागजात में सुधार के नाम पर रिश्वत मांग रहा था। कई दिनों से किसान पटवारी का चक्कर लगा रहा था। कार्य नहीं होने पर किसान ने एंटी करप्शन ब्यूरो में शिकायत की।
Read Also- संसद सत्र में बहस से दौरान सांसद फूलो देवी नेताम हुई बेहोश
Action by ACB: शिकायत की जांच के बाद आज सुबह ACB एसीबी 8 सदस्यीय टीम प्रकाशपुर पहुंची, जहां पटवारी को 4 हजार रुपए के साथ घूस लेते गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि पटवारी राजनांदगांव के ममता नगर का रहने वाला है। उसके खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य के आधार पर एसीबी ने कार्रवाई की है। पटवारी को खैरागढ़ के व्यवहार न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।




