रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर जिले में धान के अवैध परिवहन, भंडारण एवं संग्रहण पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। खाद्य विभाग एवं मंडी निरीक्षकों की संयुक्त टीम ने विभिन्न राइस मिलों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण में आदर्श राइस मिल अभनपुर में 68 क्विंटल, बालाजी पैडी प्रोसेसिंग खोरपा अभनपुर में 100 क्विंटल, खाटूश्याम सोटैक्स प्रा. लि. कुरा में 206 क्विंटल, खाटू श्याम राइस मिल कुरा में 209 क्विंटल, श्री अंबिका एग्रो प्रा. लि. बरबंदा में 112 क्विंटल, श्री जगन्नाथ राइस मिल में 160 क्विंटल तथा श्री राम एग्रो में 102 क्विंटल धान निर्धारित स्टॉक से अधिक पाया गया। टीम ने मंडी अधिनियम के तहत अतिरिक्त धान जप्त कर सुपुर्दगी की कार्रवाई पूरी की।




