फिरोजाबाद। वेलेंटाइन डे पर फिरोजाबाद में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता पार्कों और होटलों में सर्च ऑपरेशन चलाते नजर आए. राष्ट्र रक्षक समिति और हिंदू जागरण मंच के महिला व पुरुष कार्यकर्ता हाथों में लट्ठ और गले में केसरिया पटका पहने हुए पार्कों में घूमते दिखे.
नहीं मिली राहत, रणवीर अल्लाहबादिया को SC से मिला झटका, FIR के खिलाफ जल्द सुनवाई की मांग खारिज
सुबह से ही ये कार्यकर्ता होटल और रेस्टोरेंट में जाकर प्रेमी जोड़ों को समझाकर घर भेज रहे थे. लेकिन जब ये भारत माता पार्क पहुंचे, तो वहां अमन खान नाम के लड़के को एक हिंदू नाबालिग लड़की के साथ बैठे देखा गया. बताया जा रहा है कि लड़का बिहार का रहने वाला है और उसने लड़की के गले में हाथ डाला हुआ था.
कर्णेश्वर मेला में उमड़ा जन सैलाब, देवी-देवताओं का अद्भुत श्रृंगार बना आकर्षक का केंद्र…
कार्यकर्ताओं ने उसे रोका और आधार कार्ड मांगा, लेकिन जब वह नहीं दिखा सका, तो उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया. पार्क में नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं का कहना था कि वो लोगों को आगाह करने के लिए निकले हैं. बता दें, राष्ट्र रक्षक समिति के कार्यकर्ताओं ने वेलेंटाइन डे मनाने वाले कपल्स के लिए लाठी पूजन कर चेतावनी दी थी.




